करेंट अफेयर्स 2022 (30,31 जुलाई 2022)

करेंट अफेयर्स 2022

Short Information:-

AIR FORCE EXAM, BANK EXAM, CLAT EXAM, COMPETITIVE EXAM, CURRENT AFFAIRS, DELHI POLICE EXAM, GRAM SEVAK EXAM, INDIAN NAVY, INDIAN RAILWAY EXAM, JEE EXAM, JUNIOR ACCOUNTANT EXAM, NEET EXAM, OTHER EXAM, PTI EXAM, HIGH COURT EXAM, POLICE EXAM , RAS EXAM, REET, SSC EXAM, STATE SERVICES ,UP PGT AND TGT EXAM UP POLICE EXAMS UPBEB UPPSC EXAMS UPSC ,BIHAR POLICE.

24 July 2022

1. भारत रंग महोत्सव-2022 का आयोजन कहाँ किया गया?

[A] मुंबई

[B] नई दिल्ली

[C] जयपुर

[D] कोलकाता

2. SCO की पहली ‘सांस्कृतिक और पर्यटन राजधानी’ के रूप में किस भारतीय शहर को चुना गया? 

[A] वाराणसी

[B] जयपुर

[C] लखनऊ

[D] नई दिल्ली

3. हाल ही में किसने ‘एविएशन पैसेंजर चार्टर’ लॉन्च किया है?

[A] भारतीय सरकार

[B] संयुक्त राज्य अमेरिका

[C] ब्रिटिश सरकार

[D] इनमें से कोई नहीं

4. इंडिया इनोवेशन इंडेक्स-2021 में शीर्ष स्थान पर कौन-सा राज्य है?

[A] राजस्थान

[B] गुजरात  

[C] उत्तर प्रदेश

[D] कर्नाटक

5. द्रौपदी मुर्मू को भारत के कौन-से राष्ट्रपति के रूप में किसे चुना गया है?

[A] 13वें

[B] 14वें

[C] 15वें

[D] 16वें

उत्तर – 1.[B] 2.[A] 3.[C] 4.[D] 5.[C]

करेंट अफेयर्स 29 जुलाई 2022

प्रश्न 1: ‘लिम्का स्पोर्ट्स’ के प्रचार के लिए हाल ही में कोका कोला ने किसके साथ अनुबंध किया है ?
उत्तर-
 नीरज चोपड़ा।

प्रश्न 2: हाल ही में ‘ICC वनडे टीम रैंकिंग’ में कौन शीर्ष पर रहा है ?
उत्तर-
 न्यूजीलैंड।

प्रश्न 3: प्रधानमंत्री मोदी जी हाल ही में भारत के पहले ‘अंतराष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज’ का शुभारम्भ कहाँ करेंगे ?
उत्तर-
 गुजरात।

प्रश्न 4: हाल ही में NBFC कारोबार शुरू करने के लिए किसे RBI की मंजूरी मिली है ?
उत्तर-
 पीरामल इंटरप्राइजेज।

प्रश्न 5: ‘विश्व हेपेटाइटिस दिवस’ को हाल में कब मनाया गया है ?
उत्तर-
 28 जुलाई।

प्रश्न 6: हाल ही में भारत की सबसे अमीर महिला कौन बानी है ?
उत्तर-
 रौशनी नाडर।

प्रश्न 7: इंग्लैंड के ‘लीसेस्टर क्रिकेट ग्राउंड’ का नाम हाल ही में किस महान खिलाडी के नाम पर रखा गया है ?
उत्तर-
 सुनील गावस्कर।

प्रश्न 8: हाल ही में किस देश के नोबेल पुरुस्कार विजेता ‘डेविड ट्रिम्बल’ का निधन हुआ है ?
उत्तर-
 आयरलैंड।

प्रश्न 9: ‘दिनेश शहरा लाइफटाइम अवार्ड’ हाल ही में शुरू हुआ है यह किस क्षेत्र में दिया जाएगा ?
उत्तर-
 संगीत।

प्रश्न 10: हाल ही में भारतीय राष्ट्रपतियों की दुर्लभ तस्वीरों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तकों का विमोचन किसने किया है ?
उत्तर-
 अनुराग ठाकुर।

करेंट अफेयर्स 28 जुलाई 2022

प्रश्न 1: 2025 में ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी कौनसा देश करेगा ?
उत्तर-
 भारत।

प्रश्न 2: हाल ही में भारत ने कितने नए रामसर स्थलों को नामित किया है ?
उत्तर-
 05.

प्रश्न 3: CRPF का 83वां ‘स्थापना दिवस’ हाल ही में कब मनाया गया ?
उत्तर-
 27 जुलाई।

प्रश्न 4: देश का कौन सा IIT तंजानिया में एक परिसर स्थापित करने की योजना बना रहा है ?
उत्तर-
 IIT मद्रास।

प्रश्न 5: किस राज्य ने हाल ही में उत्तर पूर्व अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं ?
उत्तर-
 त्रिपुरा।

प्रश्न 6: हाल ही में जारी दुनिया की टॉप-20 व्यस्ततम एयरपोर्ट की सूची में IGI एयरपोर्ट कौनसे स्थान पर रहा है ?
उत्तर-
 13 वें।

प्रश्न 7: भारत का पहला ‘सर्व महिला सहकारी बैंक’ कहाँ स्थापित किया जाएगा ?
उत्तर-
 राजस्थान।

प्रश्न 8: हाल ही में गुजरात में होने वाले ’36वें राष्ट्रीय खेल 2022′ के लोगो में कौनसा जानवर शामिल है ?
उत्तर-
 सिंह।

प्रश्न 9: BCCI का नया ‘टाइटल स्पॉन्सर’ हाल ही में किसको बनाया गया है ?
उत्तर-
 Mastercard.

प्रश्न 10: हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय ‘पुरुष T-20 क्रिकेट’ के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज कौन बने हैं ?
उत्तर-
 गुस्तान मैक्योन।

करेंट अफेयर्स 27 जुलाई 2022

प्रश्न 1: हाल ही में ‘कारगिल दिवस’ कब मनाया गया ?
उत्तर-
 26 जुलाई।

प्रश्न 2: ‘अमर शहीद चंद्रशेखर’ की भव्य प्रतिमा हाल ही में कहाँ पर स्थापित की गई ?
उत्तर-
 भोपाल।

प्रश्न 3: किस राज्य ने हाल ही में ‘जलवायु परिवर्तन मिशन’ की स्थापना की है ?
उत्तर-
 तमिलनाडु।

प्रश्न 4: भारत ने किस देश के शरणार्थियों के लिए UNRWA में 2.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर का योगदान दिया है ?
उत्तर-
 फिलिस्तीन।

प्रश्न 5: किस राज्य के मुख्यमंत्री ने पुलिस के लिए ‘स्मार्ट ई बीट’ प्रणाली शुरू की है ?
उत्तर-
 हरियाणा।

प्रश्न 6: हाल ही में किसे विश्व बैंक का ‘मुख्य अर्थशास्त्री’ नियुक्त किया गया है ?
उत्तर-
 इंदरमीत गिल।

प्रश्न 7: ‘दिलीप कुमार इन द शैडो ऑफ़ ए लीजेंड’ नामक पुस्तक हाल ही में किसने प्रकाशित की है ?
उत्तर-
 फैसल फारुकी।

प्रश्न 8: हाल ही में किसने भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए ‘क्रिएट फॉर इंडिया’ अभियान शुरू किया है ?
उत्तर-
 SAI.

प्रश्न 9: किस देश के ‘सकुराजिमा ज्वालामुखी’ में लगातार तीन दिन तक विस्फोट हुआ है ?
उत्तर-
 जापान।

प्रश्न 10: हाल ही में ‘2022 टूर दी फ्रांस’ ख़िताब किसने जीता है ?
उत्तर-
 जोनास विंगगार्ड।

करेंट अफेयर्स 26 जुलाई 2022

प्रश्न 1: वोडाफोन के CEO के रूप में हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है ?
उत्तर
– अक्षय मुंद्रा।

प्रश्न 2: हाल ही में किस देश ने अपने स्थायी अंतरिक्ष स्टेशन के लिए दूसरा अंतरिक्ष मॉड्यूल लांच किया है ?
उत्तर
– चीन।

प्रश्न 3: सबसे अधिक वेतन पाने वाले ‘FMCG CEO’ हाल ही में कौन बने हैं ?
उत्तर
– सौगात गुप्ता।

प्रश्न 4: हाल ही में K2 फतह करने वाली ‘वसीफा नाजरीन’ किस देश की हैं ?
उत्तर
– बांग्लादेश।

प्रश्न 5: ‘फ्रेंच ग्रां प्री 2022’ का ख़िताब हाल ही में ?
उत्तर
– मैक्स वरसटप्पन।

प्रश्न 6: करुणा जैन ने हाल ही में संन्यास की घोषणा की है वे किस खेल से सम्बंधित थीं ?
उत्तर
– क्रिकेट।

प्रश्न 7: हाल ही में भारत का अपनी तरह का पहला ‘ब्रेन हेल्थ क्लिनिक’ कहाँ शुरू हुआ ?है
उत्तर
– बेंगलुरु।

प्रश्न 8: किस राज्य में ‘काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र’ की तीन इकाई शुरू की जायँगी ?
उत्तर
– गुजरात।

प्रश्न 9: हाल ही में यशवंत खरे का निधन हुआ है वे कौन थे ?
उत्तर
– लेखक।

प्रश्न 10: गुजरात पुलिस की ‘e-FIR प्रणाली’ का उद्धघाटन किसने किया है ?
उत्तर
– अमित शाह।

करेंट अफेयर्स 25 जुलाई 2022

प्रश्न 1: नीति आयोग द्वारा जारी ‘इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2021’ में कौन शीर्ष पर रहा है ?
उत्तर
– कर्नाटक।

प्रश्न 2: हाल ही में किस राज्य ने ‘पर्यटन नीति 2021’ की शुरुआत की है ?
उत्तर
– झारखण्ड।

प्रश्न 3: किस राज्य सरकार ने हाल ही में दूसरे ‘वन्यजीव अभ्यारण्य’ को मंजूरी दी है ?
उत्तर
– असम।

प्रश्न 4: किस बैंक ने हाल ही में ‘आर एस गाँधी’ को अतिरिक्त स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है ?
उत्तर
– यस बैंक।

प्रश्न 5: हाल ही में ‘Paytm पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड’ के CEO के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?
उत्तर
– नकुल जैन।

प्रश्न 6: ‘एशिया अंडर-20’ कुश्ती चैम्पियनशिप का आयोजन हाल ही में किस देश में किया गया?
उत्तर
– ओमान।

प्रश्न 7: ‘प्रथम खेलो इंडिया’ फेसिंग वूमेन लीग कहाँ आयोजित की जा रही है ?
उत्तर
– नई दिल्ली।

प्रश्न 8: हाल ही में किस IIT ने NIRMAN त्वरक कार्यक्रम शुरू किया है ?
उत्तर
– IIT कानपुर।

प्रश्न 9: ‘जम्मू फिल्म महोत्सव 2022’ कब से शुरू होगा ?
उत्तर
– 03 सितम्बर 2022 .

प्रश्न 10: पोलियो का पहला मामला हाल ही में किस देश ने एक दशक के बाद दर्ज किया है ?
उत्तर
– अमेरिका।

31 July 2022 Current Affairs

2022 राष्ट्रमंडल खेलों में टीम इंडिया के ध्वजवाहक के रूप में किसे चुना गया है?

  1. पीवी सिंधु मनप्रीत सिंह
  2. रवि कुमार और पीवी सिंधु
  3. बजरंग पूनिया और पीवी सिंधु
  4. नीरज चोपड़ा और पीवी सिंधु

Ans – पीवी सिंधु मनप्रीत सिंह

भारतीय मूल के किस प्रोफेसर ने हाल ही में “वैश्विक ऊर्जा पुरस्कार” जीता है?

  1. इंदिरा नूयी
  2. कौशिक राजशेखर
  3. संदीप सिंह
  4. संजय सिंह

Ans – कौशिक राजशेखर

विश्व हेपेटाइटिस दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?

  1. 27 जून
  2. 28 जुलाई
  3. 18 अगस्त
  4. 18 सितंबर

Ans – 28 जुलाई

दीनदयाल SPARSH योजना किस विभाग द्वारा शुरू की गई?

  1. श्रम विभाग
  2. दूरसंचार विभाग
  3. डाक विभाग
  4. उच्च शिक्षा विभाग

Ans – डाक विभाग

कौन सा दूरसंचार प्रदाता उस हालिया परियोजना को क्रियान्वित करता है जिसका उद्देश्य सभी अछूते गांवों में 4G मोबाइल सेवाएं प्रदान करना है?

  1. JIO
  2. AIRTEL
  3. BSNL
  4. VI

Ans – BSNL

Q. निम्न में से किसने हाल ही में “Internet in India” रिपोर्ट 2022 जारी की है?

यूनेस्को

विश्व बैंक

निति आयोग

इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया

Ans. इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया – इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने हाल ही में “Internet in India” रिपोर्ट 2022 जारी की है. जिसके मुताबिक, लगभग 346 मिलियन भारतीय डिजिटल भुगतान और ई-कॉमर्स सहित ऑनलाइन लेनदेन करते हैं.

Q. इनमे से किसने हाल ही में स्वस्थ पर्यावरण को “मानव अधिकार” घोषित कर दिया है?

शिक्षा आयोग

संयुक्त राष्ट्रमहासभा

विश्व बैंक

केंद्रीय मंत्रीमंडल

Ans. संयुक्त राष्ट्र महासभा – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने हाल ही में स्वस्थ पर्यावरण को “मानव अधिकार” घोषित कर दिया है. जो की स्वस्थ पर्यावरण को मानव अधिकार के रूप में मान्यता देता है। भारत ने इस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया है.

Q. निम्न में से किस मंत्रालय ने iDEX पहल के तहत रक्षा नवाचार के लिए 100वें अनुबंध पर हस्ताक्षर किए है?

जनजातीय मंत्रालय

शिक्षा मंत्रालय

बाल विकास मंत्रालय

रक्षा मंत्रालय

Ans. रक्षा मंत्रालय – रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में आईडेक्स पहल के तहत रक्षा नवाचार के लिए 100वें अनुबंध पर हस्ताक्षर किए है. रक्षा उत्कृष्टता के लिए नवाचार (आईडेक्स) रक्षा उत्पादन विभाग की प्रमुख पहल है तथा इसे रक्षा नवाचार में शामिल स्टार्ट-अप और ऐसी अन्य संस्थाओं को प्रोत्साहित करने हेतु शुरू किया गया था.

Q. उत्तरी आयरलैंड के पूर्व प्रथम मंत्री और किस पुरस्कार से सम्मानित डेविड ट्रिंबल का हाल ही में निधन हो गया है?

भारत रत्न

मानद

नोबेल शांति पुरस्कार

इनमे से कोई नहीं

Ans. नोबेल शांति पुरस्कार – उत्तरी आयरलैंड के पूर्व प्रथम मंत्री और नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित डेविड ट्रिंबल का हाल ही में निधन हो गया है. ट्रिंबल को उत्तरी आयरलैंड में खूनी हिंसा को शांत करने और 1998 की गुड फ्राइडे डील का भी वास्तुकार माना जाता है.

Q. निम्न में से किस राज्य सरकार ने “राजस्थान महिला निधि” नामक केवल महिला संचालित सहकारी बैंक खोलने की घोषणा की गयी है?

केरल सरकार

गुजरात सरकार

महाराष्ट्र सरकार

राजस्थान सरकार

Ans. राजस्थान सरकार – राजस्थान सरकार ने हाल ही में “राजस्थान महिला निधि” नामक केवल महिला संचालित सहकारी बैंक खोलने के लिए तेलंगाना सरकार के स्त्री निधि क्रेडिट सहकारी संघ के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है.

Q. इनमे से किस देश में 22वें राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत हुई है?

जापान

चीन

अमेरिका

ब्रिटेन

Ans. ब्रिटेन – ब्रिटेन के बर्मिंघम में समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और समावेशिता के अद्भुत प्रदर्शन के साथ 22वें राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत हुई है. जिसमें खिलाड़ी अब एक दूसरे से स्वयं को अव्वल साबित करने की कोशिश करेंगे। प्रिंस चार्ल्स ने राष्ट्रमंडल खेलों की आधिकारिक शुरुआत की घोषणा की.

Q. इंग्लैंड के लीसेस्टर क्रिकेट ग्राउंड का नाम किस भारतीय क्रिकेटर के नाम पर रखा गया है?

विराट कोहली

सचिन तेंदुलकर

एम्एस धोनी

सुनील गावस्कर

Ans. सुनील गावस्कर – इंग्लैंड के लीसेस्टर क्रिकेट ग्राउंड का नाम सुनील गावस्कर के नाम पर रखा गया है. लीसेस्टर क्रिकेट ग्राउंड, जिसका स्वामित्व भारत स्पोर्ट्स एंड क्रिकेट क्लब के पास है.

Q. एसीसी के अनुसार, श्रीलंका की जगह अब किस देश में एशिया कप 2022 खेला जायेगा?

भूटान

नेपाल

पाकिस्तान

यूएई

Ans. यूएई – एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अनुसार श्रीलंका की जगह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एशिया कप 2022 खेला जायेगा. हालांकि, द्वीप राष्ट्र में आर्थिक संकट के कारण, टूर्नामेंट को संयुक्त अरब अमीरात में स्थानांतरित कर दिया गया है.

स्मार्ट ई-बीट की शुरुआत

हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ‘स्मार्ट ई-बीट’ की शुरुआत की। गुरुग्राम में शुरू हुए इस सिस्टम में पुलिसकर्मी 119 मोटरसाइकिल से पूरे शहर की निगरानी करेंगे। इस नए सिस्टम के उद्घाटन में मुख्यमंत्री ने स्मार्ट ई-बीट के 119 मोटरसाइकिल राइडर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि इस सिस्टम के साथ गुरुग्राम में पुलिस का बीट सिस्टम पूरी तरह डिजिटलाइज्ड हो गया है।

स्मार्ट ई-बीट सिस्टम क्या है?

हरियाणा की यह नई ई-बीट प्रणाली शहरी क्षेत्र में स्थित सभी 33 पुलिस थाना क्षेत्रों की निगरानी करेगी। इस प्रणाली के तहत 119 मोटरसाइकिल तैनात की जाएगी। इसमें हर मोटर साइकिल पर दो पुलिसकर्मी होंगे। पुलिसकर्मी इस प्रणाली के तहत दिन में तीन शिफ्ट में ड्यूटी देंगे। इस तरह तीन शिफ्ट में 714 पुलिसकर्मी बतौर राइडर कार्य करेंगे। पुलिस ने शहर में 2056 संवदेनशील जगहों को चिह्नित किया है, जिनमें एटीएम, पेट्रोल पंप, वरिष्ठ नागरिक के घर, कॉलेज, अपराध प्रभावित क्षेत्र आदि शामिल हैं।


बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 

28 जुलाई से बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 का उद्घाटन कर दिया गया है। इस राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह के लिए भारतीय दल की ध्वजवाहक शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को बनाया गया। राष्ट्रमंडल खेल को आधिकारिक तौर पर XXII राष्ट्रमंडल खेलों के रूप में तथा आमतौर पर बर्मिंघम खेल के रूप में जाना जाता है। यह राष्ट्रमंडल के सदस्यों के लिए एक अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल आयोजन है। इन राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से 8 अगस्त, 2022 तक किया जा रहा है।

भारतीय दल के बारे में:

भारत की तरफ से बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 में 215 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पहली बार महिला क्रिकेट टीम को भी शामिल किया गया है। उद्घाटन समारोह में भारतीय दल का नेतृत्व शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु द्वारा किया गया जो स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रबल दावेदारों में से एक हैं। विश्व चैम्पियनशिप में लगी ‘ग्रोइन’ चोट के कारण ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों में भाग नहीं ले रहे हैं।


विश्व हेपेटाइटिस दिवस-2022

विश्व भर में प्रतिवर्ष 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है। यह दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करना है। यह दिवस हेपेटाइटिस रोग पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों को आगे बढ़ाने, व्यक्तियों, भागीदारों, जनता द्वारा कार्यों और जुड़ाव को प्रोत्साहित करने और डब्ल्यूएचओ की 2017 की ग्लोबल हेपेटाइटिस रिपोर्ट में उल्लिखित अधिक वैश्विक प्रतिक्रिया की आवश्यकता को उजागर करता है।

पूरे विश्व में प्रति 30 सेकंड में एक व्यक्ति की मौत हो जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस बीमारी की गंभीरता को देखते हुए वर्ष 2030 तक इसे खत्म करने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा इस बीमारी को लेकर लोगों में ज्यादा जागरूकता बढ़ाई जा रही है। हर साल एक विशेष थीम के साथ मनाया जाने वाला यह दिवस इस वर्ष ‘आई कांट वेट’ थीम के साथ मनाया गया।

इस दिवस का इतिहास:

नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक डॉ. बारूक ब्लमबर्ग के जन्मदिन को चिह्नित करते हुए प्रतिवर्ष 28 जुलाई को वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे मनाया जाता है। डॉ. बारूक ब्लमबर्ग ने हेपेटाइटिस बी वायरस (एचबीवी) की खोज की थी और इसके इलाज के लिए एक डायगोनस्टिक टेस्ट और वैक्सीन विकसित की थी। पहली बार यह दिवस वर्ष 2008 में मनाया गया था।


देश के 5 नए रामसर स्थल 

रामसर कन्वेंशन के तहत 5 आर्द्रभूमि की पहचान की गई है जिसमें तीन तमिलनाडु में और एक-एक मिजोरम तथा मध्य प्रदेश में है। इस तरह भारत ने अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व के पाँच नए रामसर आर्द्रभूमि स्थलों को जोड़ा है जिसके साथ भारत में रामसर साइटों की कुल संख्या 54 हो गई हैं।

5 नई रामसर साइट:

  • पल्लिकरनई मार्श रिजर्व फॉरेस्ट, तमिलनाडु: यह चेन्नई में स्थित मीठे पानी का दलदल है। यह चेन्नई में एकमात्र जीवित आर्द्रभूमि पारिस्थितिकी तंत्र है।
  • करिकीली पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु: यह कांचीपुरम, तमिलनाडु में स्थित 61.21 हैक्टेयर संरक्षित क्षेत्र है। यह चेन्नई से 75 किमी. की दूरी पर है।
  • पिचवरम मैंग्रोव, तमिलनाडु: यह तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में चिदंबरम के पास 1100 हैक्टेयर के क्षेत्र को कवर करता है और इस प्रकार यह देश के सबसे बड़े मैंग्रोव वनों में गिना जाता है।
  • पाला आर्द्रभूमि, मिजोरम: यह मिजोरम की सबसे बड़ी प्राकृतिक आर्द्रभूमि है जो हरे भरे जंगलों से घिरी हुई है।
  • साख्य सागर, मध्य प्रदेश: यह झील मध्य प्रदेश के शिवपुरी में माधव राष्ट्रीय उद्यान में स्थित है।

रामसर कन्वेंशन के बारे में:

यूनेस्को द्वारा दिनांक 2 फरवरी, 1971 को रामसर सम्मेलन की स्थापना की गई थी। इस सम्मेलन का नाम ईरान के रामसर शहर के नाम पर रखा गया है। यह एक अंतर सरकारी पर्यावरण संधि है। यह आर्द्रभूमि के संरक्षण और उनके संसाधनों का स्थायी उपयोग करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और राष्ट्रीय कार्रवाई को प्रोत्साहित करता है। इसके तहत दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महत्त्व की आर्द्रभूमियों की पहचान की जाती है।


इंडिया इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज (IIBX)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिनांक 29 जुलाई, 2022 को देश के पहले इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज (IIBX) का उद्घाटन किया। गुजरात के GIFT सिटी यानी गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी में स्थित यह एक्सचेंज देश का पहला इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज है। 

प्रमुख बिंदु:

  • यह IIBX जिम्मेदार सोर्सिंग और गुणवत्ता के आश्वासन के साथ कुशल मूल्य खोज प्रदान करेगा।
  • इससे देश में सोने के वित्तीयकरण में गति आएगी और भारत को वैश्विक सर्राफा बाजार में अपना सही स्थान हासिल करने में सशक्त मदद मिलेगी।
  • IIBX में तीन वॉल्ट होंगे जिसमें एक को सीक्वल (Sequel) द्वारा और दूसरा ब्रिंक्स (Brinks) द्वारा संचालित किया जाएगा। तीसरा वॉल्ट अभी निर्माणाधीन है।
  • इनमें पहले वॉल्ट को मंजूरी मिल गई है और दूसरे को अंतिम मंजूरी का इंतजार है।
  • पीएम मोदी ने इस अवसर पर IFSC प्राधिकरण (IFSCA) मुख्यालय भवन की आधारशिला भी रखी। 
  • IFSCA भारत में IFSCs में वित्तीय उत्पादों, वित्तीय संस्थानों और वित्तीय सेवाओं के विकास और विनियमन के लिए एकीकृत नियामक है।


करेंट अफेयर्स 2022 पढने के लिए यहाँ क्लिक करे!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Scroll to Top