करेंट अफेयर्स 2022 (24 जुलाई 2022)

करेंट अफेयर्स 2022

Short Information:-

AIR FORCE EXAM, BANK EXAM, CLAT EXAM, COMPETITIVE EXAM, CURRENT AFFAIRS, DELHI POLICE EXAM, GRAM SEVAK EXAM, INDIAN NAVY, INDIAN RAILWAY EXAM, JEE EXAM, JUNIOR ACCOUNTANT EXAM, NEET EXAM, OTHER EXAM, PTI EXAM, HIGH COURT EXAM, POLICE EXAM , RAS EXAM, REET, SSC EXAM, STATE SERVICES ,UP PGT AND TGT EXAM UP POLICE EXAMS UPBEB UPPSC EXAMS UPSC ,BIHAR POLICE.

24 July 2022

1. औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन समिट-2022 का उद्घाटन कहाँ किया गया?

[A] दिल्ली

[B] महाराष्ट्र

[C] हरियाणा

[D] पंजाब

2. हाल ही में किस व्यापार और रोजगार उन्मुख ऑनलाइन सेवा ने UN Women के साथ समझौता किया?

[A] Beyond

[B] AngelList

[C] LinkedIn

[D] E.Factor

3.ऑटिस्टिक गौरव दिवस कब मनाया जाता?

[A] 17 जून

[B] 18 जून

[C] 19 जून

[D] 20 जून

4. हवाई अड्डे पर वर्टिकल एक्सिस विंड टर्बाइन और सोलर पीवी हाइब्रिड की पहल शुरू करने वाला देश का पहला शहर कौन-सा है?

[A] औरंगाबाद

[B] पुणे

[C] अहमदाबाद

[D] मुंबई

5. सस्टेनेबल गैस्ट्रोनॉमी डे कब मनाया जाता है?

[A] 17 जून

[B] 18 जून

[C] 19 जून

[D] 20 जून

उत्तर – 1.[A] 2.[C] 3.[B] 4.[D] 5.[B]

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस-2022

हर साल 23 जून को आधुनिक ओलंपिक खेलों के जन्म के उपलक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) की नींव के प्रतीक के रूप में यह दिवस खेल से जुड़े स्वास्थ्य और सद्भाव के पहलू को उजागर करता है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस ‘Together, For a Peaceful World’ थीम के साथ मनाया गया। इस थीम का चयन दुनिया को एक साथ लाने और मतभेदों को कम करने के लिए किया गया। 

यह दिवस अधिक से अधिक लोगों को ओलंपिक खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के अलावा इसके बारे में जागरूकता फैलाता है। यह दिवस ओलंपिक के तीन मूल्यों – उत्कृष्टता, सम्मान और मित्रता पर ध्यान केंद्रित करता है।

इस दिवस का इतिहास:

प्राचीन ओलंपिक खेलों के पुनरुद्धार के रूप में प्रतिस्पर्धी खेल को बढ़ावा देने वाले पियरे डी कूपर्टिन के प्रयासों के माध्यम से दिनांक 23 जून, 1894 को औपचारिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) की स्थापना की गई थी।

डॉक्टर ग्रस नामक IOC के एक सदस्य ने स्टॉकहोम में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के 41वें सत्र में ओलंपिक दिवस के जश्न का सुझाव देते हुए एक रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। इस रिपोर्ट द्वारा प्रस्तुत सुझावों को अंततः 1948 में सेंट मोरित्ज़ में 42वें IOC सत्र में लागू किया गया। इस दिवस के लिए 23 जून का चयन वर्ष 1894 में सोरबोन, पेरिस में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना के उपलक्ष्य में किया गया।


भारत की पहली ‘बालिका पंचायत’

हाल ही में गुजरात के कच्छ जिले के गाँवों में ‘बालिका पंचायत’ शुरू की गई है, जो देश में इस तरह की पहली पंचायत है। इस पंचायत का प्रबंधन 11-21 आयु वर्ग की लड़कियों द्वारा किया जा रहा है। सरकार की इस पहल का उद्देश्य लड़कियों के सामाजिक और राजनीतिक विकास को बढ़ावा को देने के साथ राजनीति में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। यह समाज से बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को दूर करने के उद्देश्य से कच्छ जिले के कुनारिया, मस्का, मोटागुआ और वडसर गाँवों में शुरू की गई है।

बालिका पंचायत पहल गुजरात सरकार के महिला एवं बाल विकास कल्याण विभाग द्वारा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत शुरू की गई है। गुजरात में इस पहल की शुरुआत के बाद महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भी देशभर में इस तरह की योजना शुरू करने पर कार्य कर रहा है।


रुचिरा कंबोज होगी UN में भारत की अगली स्थायी प्रतिनिधि

वर्तमान में भूटान में भारत की राजदूत के तौर में कार्यरत वरिष्ठ राजनयिक रुचिरा कंबोज को न्यूयॉर्क में भारत के अगले स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है। कंबोज संयुक्त राज्य अमेरिका में टीएस तिरुमूर्ति का स्थान लेगी।

रुचिरा कंबोज के बारे में :

  • रुचिरा कंबोज 1987 सिविल सेवा बैच की अखिल भारतीय महिला टॉपर और 1987 विदेश सेवा बैच की टॉपर रह चुकी हैं।
  • वर्ष 1987 में वे भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुई। 
  • 1989-91 तक फ्रांस में भारतीय दूतावास में तीसरे सचिव के रूप में सेवाएँ दी और फ्रेंच भाषा सीखी।
  • अपने कॅरियर के दौरान वे यूनेस्को (पेरिस) में भारत की स्थायी प्रतिनिधि, दक्षिण अफ्रीका में भारतीय उच्चायुक्त और नई दिल्ली में प्रोटोकॉल की प्रमुख रही हैं।
  • वर्ष 2011 से 2014 तक वे भारत की चीफ ऑफ प्रोटोकॉल रही थी। 
  • देश में वर्तमान तक कंबोज चीफ ऑफ प्रोटोकॉल बनने वाली पहली और एकमात्र महिला राजनयिक है।

नीरज चोपड़ा ने जीता कुओर्टेन खेलों में पदक

हाल ही में फिनलैंड में आयोजित कुओर्टेन खेलों में ओलम्पिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीता। ओलम्पिक चैम्पियन ने मौजूदा विश्व चैम्पियन ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स को हराकर सत्र का अपना पहला शीर्ष पोडियम हासिल किया। चोपड़ा ने 86.69 मीटर का ओपनिंग थ्रो किया और शीर्ष स्थान हासिल किया। त्रिनिदाद और टोबैगो के 2012 के ओलंपिक चैंपियन केशोर्न वालकॉट अपने 86.64 मीटर के पहले दौर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर और पीटर्स 84.75 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो में ऐतिहासिक स्वर्ण जीतने के बाद फिनलैंड में पावो नूरमी खेलों में भाग लेते हुए 89.30 मीटर का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। इससे पहले चोपड़ा ने पिछले साल ही पटियाला में 88.07 मीटर का रिकॉर्ड बनाया था। 


संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस-2022

प्रतिवर्ष 23 जून को संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य सार्वजनिक संस्थानों और लोक सेवकों के मूल्य की सराहना करना है। यह दिवस पूरे विश्व भर के सभी क्षेत्रों के विकास में सार्वजनिक सेवा के योगदान और भूमिका पर प्रकाश डालता है। हर वर्ष एक विशेष थीम के साथ इस दिवस को मनाया जाता है। वर्ष 2022 के संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस की थीम “Building back better from COVID-19: Enhancing innovative partnerships to meet the Sustainable Development Goals” है। संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस के कार्यक्रम के दौरान COVID-19 से बेहतर निर्माण और SDGs को पूरा करने वाली विभिन्न प्रकार की साझेदारी की भूमिका पर चर्चा की गई।

इस दिवस का इतिहास:

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिनांक 20 दिसंबर, 2002 को एक प्रस्ताव 57/277 पारित करके प्रतिवर्ष 23 जून को संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस मनाने के लिए नामित किया। संयुक्त राष्ट्र ने इस दिवस को मान्यता देने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस की स्थापना की। 

Current Affairs 24 July 2022

सवाल 1 – ‘नेशनल ब्रॉडकास्टिंग डे’ कब मनाया गया है?
जवाब – 23 जुलाई को 

सवाल 2 – 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में फिल्मों के लिए सबसे अधिक अनुकूल राज्य का पुरस्कार किसने जीता है?
जवाब – मध्य प्रदेश 

सवाल 3 – हाल ही में किसने ‘वैश्विक ऊर्जा पुरस्कार 2022’ जीता है?
जवाब – कौशिक राजशेखर 

सवाल 4 – हाल ही में यूक्रेन और किस देश ने Black Sea से अनाज के निर्यात की अनुमति देने के लिए UN समर्थित समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
जवाब – रूस 

सवाल 5 – ISRO ने ‘ह्यूमन स्पेसफ्लाइट एक्सपो’ का उद्घाटन कहां किया है?
जवाब – बेंगलुरु

Current Affairs 24 July 2022

Q. हाल ही में किस राज्य सरकार ने राज्य की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक लाने के लिए डेलॉइट इंडिया को एक सलाहकार के रूप में नियुक्त करने का निर्णय लिया है?

a) गुजरात

b) उत्तर प्रदेश

c) महाराष्ट्र

d) तमिलनाडु

Ans :- उत्तर प्रदेश

Q. हाल ही में किस देश में एक दशक के बाद पोलियो का पहला मामला दर्ज किया गया है?

a) जापान

b) चीन

c) अमेरिका

d) ऑस्ट्रेलिया

Ans :- अमेरिका 

Q. हाल ही में एशियाई अंडर-20 कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किस देश में किया गया?

a) ओमान

b) बहरीन

c) कुवैत

d) मोरक्को

Ans :- ओमान

Q. हाल ही में ग्रामीण महिला उद्यमियों की सहायता के लिए ‘डिजीवाणी’ कॉल सेंटर शुरू करने के लिए किस फाउंडेशन ने गूगल के साथ साझेदारी की है?

a) बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन

b) फाउंडेशन फॉर एनवायर्नमेंटल एजुकेशन

c) द नैसकॉम फाउंडेशन

d) स्माइल फाउंडेशन

Ans :- द नैसकॉम फाउंडेशन

Q. हाल ही में ‘डेनियल अवार्ड 2022’ से किसे सम्मानित किया गया है ?

a) धृति शाह

b) के पी कुमारन

c) गीता पीरामल

d) इनमें से कोई नहीं

Ans :- के पी कुमारन

Q. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

a) सैफ अहमद

b) विक्रम बत्रा

c) डैरेन जेम्स

d) वॉरेन स्मिथ

Ans :- सैफ अहमद

Q. हाल ही में इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र ने भारत के किस राज्य में ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ एक मोबाइल प्रदर्शनी शुरू की है?

a) गोवा

b) सिक्किम

c) त्रिपुरा

d) नागालैंड

Ans :- त्रिपुरा

Q. हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री ने “सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्थानों के लिए राष्ट्रीय मानक” (NSCSTI) लॉन्च किया है?

a) जितेंद्र सिंह

b) गजेन्द्रसिंह शेखावत

c) अमित शाह

d) नितिन गडकरी

Ans :- जितेंद्र सिंह


करेंट अफेयर्स 2022 (19,20,21,22,23 जुलाई 2022) पढने के लिए यहाँ क्लिक करे

Q. निम्न में से किस देश में एक दशक के बाद हाल ही में पोलियो का पहला मामला दर्ज किया गया है?

जापान

चीन

अमेरिका

ऑस्ट्रेलिया

Ans. अमेरिका – अमेरिका के लगभग एक दशक के बाद हाल ही में न्यू यॉर्क में पोलियो का पहला मामला दर्ज किया गया है. एक युवा वयस्क को पोलियो हो गया है और उसे लकवा हो गया है। उन्होंने जून 2022 के आसपास लक्षण विकसित किए, उन्होंने देश के बाहर यात्रा नहीं की थी.

Q. भारत और किस देश ने भारत में ऐतिहासिक रेंज में चीतों को फिर से लाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है?

चीन

इंडोनेशिया

अमेरिका

नामीबिया

Ans. नामीबिया – भारत और नामीबिया ने भारत में ऐतिहासिक रेंज में चीतों को फिर से लाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है. 8 चीतों (4 नर और 4 मादा) के अगस्त 2022 में भारत पहुंचने की संभावना है। उन्हें मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में लाया जाएगा.

Q. हाल ही में जारी इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2021 में कर्नाटक, मणिपुर और कौन सा शहर पहले स्थान पर रहा है?

दिल्ली

पुणे

चेन्नई

चंडीगढ़

Ans. चंडीगढ़ – हाल ही में जारी इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2021 में कर्नाटक, मणिपुर और चंडीगढ़ पहले स्थान पर रहा है. यह इंडेक्स 2021 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उनके नवाचार प्रदर्शन पर रैंक करता है.

Q. निम्न में से किस देश में 13वीं पीटर्सबर्ग जलवायु वार्ता शुरू हुई है?

जापान

चीन

इंग्लैंड

जर्मनी

Ans. जर्मनी – जर्मनी के बर्लिन में 13वीं पीटर्सबर्ग जलवायु वार्ता शुरू हुई है. इस दो दिवसीय अनौपचारिक मंत्रिस्तरीय बैठक की अध्यक्षता जर्मनी और मिस्र कर रहे हैं, जो इस वर्ष की वार्षिक जलवायु बैठक (COP-27) के मेजबान हैं.

Q. भारत का कौनसा पोर्ट भारत का पहला 100 प्रतिशत लैंडलॉर्ड मॉडल वाला बंदरगाह बन गया है?

कांडला बंदरगाह

कोलकाता- हल्दिया बंदरगाह

विशाखापट्टनम बंदरगाह

जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह

Ans. जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह – भारत का जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह भारत का पहला 100 प्रतिशत लैंडलॉर्ड मॉडल वाला बंदरगाह बन गया है. परिणामस्वरूप क्षमता और उत्पादकता में बढ़ोतरी व सुधार हुआ। पीपीपी प्रणाली के तहत रियायत देने वाले प्राधिकार और रियायत पाने वाले के बीच पहला समझौता सफल रहा है.

Q. इनमे से किस देश के प्रधान मंत्री मारियो ड्रैगी ने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है?

इराक

ईरान

सऊदी अरब

इटली

Ans. इटली – इटली के प्रधान मंत्री मारियो ड्रैगी ने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. प्रधानमंत्री महंगाई के मुद्दे पर ध्यान नहीं दे रहे हैं और वे महंगाई कम करने में नकामयाब रहे हैं। इसके बाद पार्टी ने विश्वास प्रस्ताव में न शामिल होने का फैसला किया था.

Q. निम्न में से किसे ओएनजीसी विदेश लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है?

संजय सिंह

संदीप माथुर

अजय सिंह

राजर्षि गुप्ता

Ans. राजर्षि गुप्ता – सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ओएनजीसी की विदेशी निवेश इकाई ओएनजीसी विदेश लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में राजर्षि गुप्ता ने पदभार संभाला है. राजर्षि गुप्ता ने आलोक गुप्ता का स्थान लिया है जिनका कार्यकाल पिछले महीने खत्म हो गया था.

Q. ऊकला के स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स जून 2022 में भारत कौन से स्थान पर रहा है?

52वें स्थान

68वें स्थान

85वें स्थान

118वें स्थान

Ans. 118वें स्थान – ऊकला के स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स जून 2022 में भारत 118वें स्थान पर रहा है. ऊकला के अनुसार, जून 2022 में, भारत ने 14 Mbps औसत मोबाइल डाउनलोड स्पीड दर्ज की, जो मई 2022 में दर्ज 14.28 Mbps से कम थी.


करेंट अफेयर्स 2022 (19,20,21,22,23 जुलाई 2022) पढने के लिए यहाँ क्लिक करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Scroll to Top