करेंट अफेयर्स 2022 (1 August 2022)

करेंट अफेयर्स 2022

Short Information:-

AIR FORCE EXAM, BANK EXAM, CLAT EXAM, COMPETITIVE EXAM, CURRENT AFFAIRS, DELHI POLICE EXAM, GRAM SEVAK EXAM, INDIAN NAVY, INDIAN RAILWAY EXAM, JEE EXAM, JUNIOR ACCOUNTANT EXAM, NEET EXAM, OTHER EXAM, PTI EXAM, HIGH COURT EXAM, POLICE EXAM , RAS EXAM, REET, SSC EXAM, STATE SERVICES ,UP PGT AND TGT EXAM UP POLICE EXAMS UPBEB UPPSC EXAMS UPSC ,BIHAR POLICE.

1 August 2022

Q. हाल ही में बांग्लादेश में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

a) संदीप आर्य 

b) विक्रम दोराईस्वामी 

c) प्रणय कुमार वर्मा

d) संदीप कुमार

Ans :- प्रणय कुमार वर्मा

Explanation:-

  • 1994 बैच के IFS अधिकारी प्रणय कुमार वर्मा को बांग्लादेश में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।
  • वह वर्तमान में वियतनाम में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत हैं।
  • प्रणय कुमार वर्मा वर्तमान उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी का स्थान लेंगे।
  • इसके साथ ही 1994 बैच के IFS अधिकारी संदीप आर्य को वियतनाम में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। 

Q. हाल ही में इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) ने किस शीर्षक से अपनी रिपोर्ट जारी की?

a) Internet For Everyone

b) Internet For Biodiversity

c) Internet Everywhere

d) Internet in India

Ans :- Internet in India

Explanation:-

  • इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) ने हाल ही में “Internet in India” शीर्षक से अपनी रिपोर्ट जारी की। 
  • इस रिपोर्ट के अनुसार लगभग 346 मिलियन भारतीय डिजिटल भुगतान और ई-कॉमर्स सहित ऑनलाइन लेनदेन करते हैं। 
  • भारत ने अमेरिका को पछाड़ दिया है, जहां डिजिटल लेनदेन करने वाली जनसंख्या 331 मिलियन है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो वर्षों में ऑनलाइन लेनदेन 2019 में 230 मिलियन से 51% बढ़ा है।
  • इसे इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) और कांतर (KANTAR) द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किया गया है। 

Q. हाल ही में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किस शहर में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण के मुख्यालय भवन की आधारशिला रखी है?

a) अहमदाबाद

b) गांधीनगर 

c) महेसाणा

d) सूरत

Ans :- गांधीनगर 

Explanation:-

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर के GIFT सिटी में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) के मुख्यालय भवन की आधारशिला रखी।
  • अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) की स्थापना भारत सरकार द्वारा देश में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्रों को विकसित और विनियमित करने के लिए की गई थी।
  • इसकी स्थापना अप्रैल 2020 में हुई थी। 

Q. प्रतिवर्ष ‘विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस’ कब मनाया जाता है? 

a) 31 जुलाई

b) 1 अगस्त

c) 29 जुलाई

d) 30 जुलाई 

Ans :- 30 जुलाई 

Explanation:-

  • संयुक्त राष्ट्र हर साल 30 जुलाई को व्यक्तियों की तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस के रूप में मनाता है। 
  • महासभा ने मानव तस्करी के शिकार लोगों की स्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनके अधिकारों के प्रचार और संरक्षण के लिए 30 जुलाई को व्यक्तियों की तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस के रूप में नामित किया। 
  • यह दिवस संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2013 में आरंभ किया गया था जिसे वर्ष 2010 में एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान पारित किया गया था। 
  • विश्व मानव तस्करी रोधी दिवस 2022 की थीम “प्रौद्योगिकी का उपयोग और दुरुपयोग” है। 

Q. हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत में कौन-से विश्व कप की मेजबानी के लिए ‘साइनिंग ऑफ़ गारंटीज’ को मंजूरी दी है?

a) FIFA U-17 महिला विश्वकप – 2022

b) शतरंज ओलिम्पियाड 

c) सैफ अण्‍डर-20 फुटबॉल चैंपियनशिप 

d) राष्‍ट्रमंडल खेल 2022 

Ans :- FIFA U-17 महिला विश्वकप – 2022

Explanation:-

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत में FIFA U-17 महिला विश्व कप 2022 की मेजबानी के लिए साइनिंग ऑफ़ गारंटीज को मंजूरी दी है।
  • यह टूर्नामेंट 11 से 30 अक्टूबर 2022 तक 3 शहरों भुवनेश्वर, गोवा और मुंबई में आयोजित होगा है।
  • यह टूर्नामेंट का सातवां संस्करण होगा।
  • यह पहली बार होगा जब भारत FIFA महिला फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। 

Q. हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री ने देश में 11वीं कृषि जनगणना का शुभारंभ किया? 

a) गिरिराज सिंह 

b) नरेंद्र सिंह तोमर 

c) नितिन गडकरी 

d) भूपेंद्र यादव 

Ans :- नरेंद्र सिंह तोमर 

Explanation:-

  • केंद्रीय कृषि और किसान मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने देश में 11वीं कृषि जनगणना का शुभारंभ किया।
  • यह पहली बार होगा जब स्मार्टफोन और टैबलेट पर कृषि गणना के लिए डेटा संग्रह किया जाएगा।
  • नरेंद्र सिंह तोमर ने डेटा संग्रह पोर्टल/ऐप भी लॉन्च किया है और जनगणना के लिए परिचालन दिशानिर्देशों पर हैंडबुक जारी की है।
  • कृषि संगणना फसलों की मेपिंग में भी योगदान देगी।
  • कृषि जनगणना हर पांच साल पर आयोजित की जाती है। कृषि जनगणना के लिए फील्डवर्क अगस्त 2022 में शुरू होगा। 

Q. हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका ने किस देश की नौसेना को 2 नए एमएच 60आर मल्टी रोल वाले हेलीकॉप्टर सौंपे है?

a) भारत

b) ताइवान

c) पाकिस्तान

d) जर्मनी

Ans :- भारत

Explanation:-

  • संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारतीय नौसेना को 2 नए एमएच 60आर मल्टी रोल वाले हेलीकॉप्टर सौंपे।
  • अमरीकी वायु सेना के विशेष विमान असाइनमेंट मिशन फ्लाइट ने कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हेलीकॉप्टरों को पहुंचाया।
  • ये हेलीकॉप्टर 24 एमएच 60आर मल्टीरोल हेलीकॉप्टरों का हिस्सा हैं, जिन्हें 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से खरीदा गया है।
  • 2021 में, भारतीय नौसेना के चालक दल को प्रशिक्षित करने के लिए अमेरिका द्वारा दिए गए पहले तीन हेलीकॉप्टरों का उपयोग किया जा रहा है।
  • 22 अगस्त 2022 को एक और हेलीकॉप्टर की डिलीवरी होनी है।
  • 2025 तक सभी 24 एमएच 60आर मल्टीरोल हेलीकॉप्टरों की डिलीवरी पूरी हो जाएगी।
  • इन हेलीकॉप्‍टरों के नौसेना में शामिल किए जाने से भारतीय नौसेना की युद्ध क्षमता बहुत अधिक बढ़ जायेगी।

Q. हाल ही में जारी कांतार इंडिया की सालाना ब्रांड फुटप्रिंट रिपोर्ट के अनुसार कौन सा ब्रांड पिछले 10 सालों से भारत का नंबर वन फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स ब्रांड बना हुआ है?

a) अमूल 

b) ब्रिटानिया प्लस

c) पारले बिस्किट 

d) क्लिनिक प्लस 

Ans :- पारले बिस्किट 

Explanation:-

  • कांतार इंडिया की सालाना ब्रांड फुटप्रिंट रिपोर्ट के अनुसार बिस्किट ब्रांड पारले 10 सालों से भारत का नंबर वन फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स ब्रांड बना हुआ है।
  • कांतार के कंज्यूमर रीच प्वाइंट (CRP) के आधार पर 2021 में सबसे ज्यादा चुने जाने वाले FMCG ब्रांड को शामिल किया है। 
  • 2020 की तुलना में 2021 में पारले ने कंज्यूमर रीच प्वाइंट में 14 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की है।
  • पारले बिस्किट के बाद इस लिस्ट में अमूल, ब्रिटानिया प्लस, क्लिनिक प्लस और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ब्रांड शामिल हैं।  

Q. प्रतिवर्ष 31 जुलाई को कौन सा दिवस मनाया जाता है? 

a) अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस 

b) विश्व रेंजर दिवस 

c) विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस 

d) राष्ट्रीय अभिभावक दिवस

Ans :- विश्व रेंजर दिवस 

Explanation:-

  • विश्व रेंजर दिवस प्रतिवर्ष 31 जुलाई को मनाया जाता है। 
  • यह दिवस ड्यूटी के दौरान मारे गए या घायल हुए रेंजरों की याद में और दुनिया की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए रेंजर्स द्वारा किए गए कार्य का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है। 
  • विश्व रेंजर दिवस उनके महत्वपूर्ण कार्यों का समर्थन करने का अवसर प्रदान करता है, जो पर्यावरण अभियान से लेकर शिक्षा तक है। 
  • 1992 में 31 जुलाई के दिन इंटरनेशनल रेंजर फेडरेशन की स्थापना हुई थी। 
  • विश्व रेंजर दिवस अंतर्राष्ट्रीय रेंजर महासंघ द्वारा बनाया गया और पहली बार 2007 में आयोजित किया गया था। 

Q. हाल ही में किस राज्य के पूर्व गृह मंत्री आर. जी. लिंगदोह का निधन हो गया?

a) मेघालय

b) मिजोरम

c) मणिपुर

d) नागालैंण्ड

Ans :- मेघालय

Explanation:-

  • मेघालय के पूर्व गृह मंत्री और वयोवृद्ध राजनीतिज्ञ आर. जी. लिंगदोह का शिलांग में निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे।
  • उन्होंने 1998 से 2008 तक दो बार लाइतुमखरा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। 
  • वे मार्टिन लूथर क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति भी रहे। 
  • पूर्व गृह मंत्री पिछले साल ही कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर सक्रिय राजनीति में लौटे थे। 

Current Affairs in hindi

Q. हाल ही में किस राज्य सरकार ने एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए डेलॉइट के साथ करार किया है ?

  • उत्तर प्रदेश

Q. हाल ही में UAE ने किस फिल्म अभिनेता को अपना गोल्डन वीजा देकर सम्मानित किया है ?

  •  कमल हसन

Q. हाल ही में ADB ने 2022-23 में भारत की विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है ?

  •  7.2%

Q. हाल ही में किस राज्य का ‘बुरहानपुर’ देश का पहला हर घर जल प्रमाणित जिला बना है ?

  •  मध्य प्रदेश

Q. हाल ही में 2021 में भारतीय नागरिकता का त्याग करने वाले नागरिकों की शीर्ष पसंद का देश कौनसा है ?

  •  अमेरिका

Q. हाल ही में आयकर दिवस कब मनाया गया है ?

  •  24 जुलाई

Q. हाल ही में एशिया कप क्रिकेट का आयोजन कहाँ किया जाएगा ?

  •  UAE

Q. हाल ही में टाटा प्रोजेक्ट्स के नए प्रबंध निदेशक कौन बने हैं ?

  •  विनायक पई

Q. हाल ही में डिसिडेंट ह्यूमन राइट्स अवार्ड 2022 किस देश के नागरिकों ने जीता है ?

  •  यूक्रेन

Q. हाल ही में Paytm पेमेंट सर्विसेस लिमिटेड के CEO के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?

  •  नकुल जैन

Q. हाल ही में एशिया अंडर-20 कुश्ती चैम्पियनशिप का आयोजन किस देश में किया गया है ?

  • ओमान

Q. हाल ही में प्रथम खेलों इंडिया फेंसिंग वुमेंस लीग कहाँ आयोजित की जा रही है ?

  •  नई दिल्ली

Q. हाल ही में किस केन्द्रीय मंत्री ने सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्थानों के लिए राष्ट्रीय मानक लांच किया है ?

  • जितेन्द्र सिंह

Q. हाल ही में किस बैंक ने ‘आर एस गांधी’ को अतिरिक्त स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है ?

  • यस बैंक

Q. हाल ही में भारत और किस देश के बीच समुद्री साझेदारी अभ्यास आयोजित हुआ है ?

  •  जापान

Q. हाल ही में किस राज्य सरकार ने दूसरे वन्यजीव अभ्यारण्य को मंजूरी दी है ?

  • असम

Current Affairs 1 August 2022

सवाल 1 – हाल ही में आई ‘इंटरनेट इन इंडिया रिपोर्ट’ के मुताबिक भारत में डिजिटल लेन देन में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई है?
जवाब – 51% 

सवाल 2 – ‘एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड पुरस्कार’ किसने प्रदान किए हैं?
जवाब – नरेंद्र सिंह तोमर 

सवाल 3 – भारत का वदेशी मुद्रा भंडार कितने अरब डॉलर पर पहुंचा है?
जवाब – 571 अरब डॉलर 

सवाल 4 – किसने स्वस्थ पर्यावरण को मानव अधिकार घोषित कर दिया है?
जवाब – संयुक्त राष्ट्र महासभा 

सवाल 5 – ‘स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति योजना’ का शुभारंभ कहां हुआ है?
जवाब – कर्नाटक 

सवाल 6 – एशिया की सबसे अमीर महिला कौन बनी हैं?
जवाब – सावित्री जिंदल 

सवाल 7 – मुद्रास्फीति से निपटने के लिए किस देश ने मुद्रा के रूप में सोने के सिक्के लांच किए है?
जवाब – जिम्बाब्वे 

सवाल 8 – किस देश के राष्ट्रपति भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए हैं?
जवाब – मालदीव 

सवाल 9 – T20 में लगातार दो शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी कौन बने हैं?
जवाब – गुस्ताव मैककॉन 

सवाल 10 – हाल ही में ‘मिंजर मेला’ कहां मनाया गया है?
जवाब – हिमाचल प्रदेश


करेंट अफेयर्स 2022 पढने के लिए यहाँ क्लिक करे!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Scroll to Top